Abhay Pratap Singh | November 28, 2024 | 08:07 PM IST | 2 mins read
CTET Admit Card Release Date 2024: सीटेट शहर सूचना पर्ची छात्रों के लिए परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा दिसंबर 2024 सत्र के लिए सीटेट परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सीटेट एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। सीबीएसई की ओर से ctet.nic.in पर जल्द ही सीटेट दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई ने अभी तक सीटेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, सीटेट शहर सूचना पर्ची छात्रों के लिए परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। वहीं, सीबीएसई द्वारा सीटेट दिसंबर हाल टिकट 12 दिसंबर को जारी किया जा सकता है।
सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए प्री एडमिट कार्ड दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में या फिर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। हालांकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हाल टिकट, सिटी स्लिप और प्री-एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की है।
CTET एग्जाम दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित किया जाएगा। सीटेट पेपर अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराया जाएगा। सीटेट एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीटेट हाल टिकट के साथ एक मूल पहचान पत्र (आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैनकार्ड, आदि) भी लाना होगा।
सीटीईटी परीक्षा दो पेपर के लिए दो अलग-अलग पालियों में आयोजित किया जाएगा:
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद, स्क्रीन पर सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। उम्मीदवार इसे जांचें और डाउनलोड करें।