CSIR UGC NET Result 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम csirnet.nta.ac.in पर जल्द होगा जारी, योग्यता अंक जानें
Abhay Pratap Singh | August 28, 2024 | 03:01 PM IST | 2 mins read
परिणाम जारी होने के बाद संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2024 के रिकॉर्ड अधिकतम 90 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही सीएसआईआर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 (CSIR UGC NET 2024) के नतीजे जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर CSIR UGC NET 2024 परिणाम की जांच कर सकेंगे।
सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पेज पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड की आवश्यकता होगी। परिणाम जारी होने के बाद संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2024 के रिकॉर्ड अधिकतम 90 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे।
CSIR UGC NET 2024 Results: योग्यता अंक
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए फेलोशिप और लेक्चरशिप दोनों में पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
- दिव्यांग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए फेलोशिप और लेक्चरशिप पदों में पात्र होने के लिए अभ्यर्थियों को कम-से-कम 25% अंक प्राप्त करना होगा।
Also read NEET PG Result 2024: नीट पीजी परिणाम में चंड़ीगढ़ के 23 वर्षीय डॉक्टर वैभव गर्ग ने किया टॉप
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, “सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में कुल 225,335 छात्रों ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में भाग लिया। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होता है, जो अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध था।” यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई, 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
सीएसआईआर यूजीसी नेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 9 अगस्त को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं:
CSIR UGC NET Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक एनटीए की वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- CSIR UGC NET 2024 परिणाम डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पेज पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल