CSIR UGC NET Admit Card 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड जल्द, परीक्षा कार्यक्रम जानें

Abhay Pratap Singh | July 11, 2026 | 01:03 PM IST | 1 min read

एनटीए ने सीएसआईआर नेट जून 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 8 जुलाई को जारी कर दी है, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2026 कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त सीएसआईआर - यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। सीएसआईआर नेट जून 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में 17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।

सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। इससे पहले एनटीए ने 8 जुलाई को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिसमें कैंडिडेट अपने आवंटित परीक्षा शहर सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।

CSIR UGC NET June 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसआईआर नेट जून 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • ‘सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीएसआईआर यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड 2026 जांचें व प्रिंट लें।

Also read CSIR NET June 2026 City Slip: सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप csirnet.nta.nic.in पर जारी, 17 जुलाई से एग्जाम

उम्मीदवार सीएसआईआर नेट जून 2026 हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

CSIR UGC NET June 2026 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम जून 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि विषय शिफ्ट 1 शिफ्ट 2
17 जुलाई 2026 लाइफ साइंस सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ---
गणितीय विज्ञान - दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
भौतिकी विज्ञान -
18 जुलाई 2026 रसायन विज्ञान सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
---
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]