CSIR UGC NET July Result 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई परिणाम इसी सप्ताह होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 27, 2024 | 09:27 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इसी सप्ताह सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई 2024 कट-ऑफ, रैंक सूची और परिणाम देख सकेंगे।
इस साल, सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिकतौर पर सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई परिणाम तिथि और समय की घोषणा नहीं की गई है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि को लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को एनटीए की ओर से CSIR NET पात्रता प्रमाण पत्र और JRF पुरस्कार पत्र दिया जाएगा। इस वर्ष 2 लाख से अधिक उम्मीदवार CSIR UGC NET 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे।
Also read NEET PG Result 2024: नीट पीजी परिणाम में चंड़ीगढ़ के 23 वर्षीय डॉक्टर वैभव गर्ग ने किया टॉप
इससे पहले, एनटीए ने सीएसआईआर नेट प्रोविजनल आंसर की 9 अगस्त को जारी किया था। सीएसआईआर यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ प्रति प्रश्न 200 रुपये आपत्ति शुल्क भुगतान के साथ अभ्यर्थियों को चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तय की गई थी।
सीएसआईआर यूजीसी नेट का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति और भारतीय विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध “सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद, सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार परिणाम की समीक्षा करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल