CSIR UGC NET December 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन करेक्शन विंडो सक्रिय, 5 जनवरी तक सुधार का मौका
Saurabh Pandey | January 4, 2025 | 11:38 AM IST | 2 mins read
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 या 011- 69227700 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को csirnet@nta.ac.in पर लिखें।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सत्र के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो सक्रिय कर दिया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर एनटीए सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकेंगे।
संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी रात 11:50 बजे तक है। सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 सूचना बुलेटिन में कहा गया है कि किसी भी उम्मीदवार द्वारा पोस्ट/फैक्स/व्हाट्सएप/ईमेल/हाथ से किए गए सुधार के अनुरोध पर एनटीए द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
CSIR UGC NET December 2024 Application Correction: हेल्पडेस्क
यदि किसी उम्मीदवार को संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000/011-69227700 संपर्क कर सकता है या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल करें। संयुक्त सीआईएसआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट: https://csirnet.nta.ac.in/ पर जाने की सलाह दी जाती है।
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 या 011- 69227700 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को csirnet@nta.ac.in पर लिखें।
CSIR UGC NET December 2024: आवेदन सुधार प्रक्रिया
- सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- आवेदन सुधार विंडो के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर फॉर्म में सुधार करें।
- आवेदन पत्र में परिवर्तन सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का स्क्रीनशॉट लें।
CSIR UGC NET December 2024: इन क्षेत्रों में कर सकेंगे बदलाव
- उम्मीदवार का नाम - नाम और व्यक्तिगत विवरण में वर्तनी की गलतियां।
- संपर्क विवरण - पता विवरण संपादित किया जा सकता है।
- श्रेणी - सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी हालिया श्रेणी प्रमाण पत्र और पीडब्ल्यूडी स्थिति प्रमाण पत्र।
- शैक्षणिक योग्यता विवरण - मार्कशीट, उत्तीर्ण वर्ष और स्कूल बोर्ड का नाम, जन्मतिथि संपादित कर सकते हैं।
- परीक्षा शहरों का चयन - उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार चार शहरों का चयन करना होगा।
CSIR UGC NET December 2024: परीक्षा तिथि
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति और भारतीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 16 से 28 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें