Saurabh Pandey | January 3, 2025 | 08:28 AM IST | 2 mins read
यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी पीजी 2025 के लिए आवेदन करने में कठिनाई आती है, तो वह 011 - 40759000/011 - 69227700 या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइटों nta.ac.in या Exams.nta.ac.in/CUET-PG के माध्यम से CUET PG 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2025 तक है, जबकि शुल्क भुगतान 2 फरवरी तक किया जा सकेगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शुल्क भुगतान के साथ आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 3 से 5 फरवरी तक आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा।
CUET PG 2025 परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। CUET PG 2025 कार्यक्रम के माध्यम से कुल 157 विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा भारत के बाहर के 27 शहरों सहित देश भर के 312 शहरों में आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटा 30 मिनट होगी।
सीयूईटी पीजी 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
CUET PG 2025 के प्रश्न पत्र का माध्यम लैंग्वेज, एम.टेक/उच्च विज्ञान, और आचार्य पेपर (हिंदू अध्ययन , बौद्ध दर्शन, और भारतीय ज्ञान प्रणाली) को छोड़कर अंग्रेजी और हिंदी दो भाषाओं में होगा।
सीयूईटी-पीजी 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। सीयूईटी-पीजी 2025 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार अधिकतम 4 शहर चुन सकते हैं। उम्मीदवार द्वारा चुने गए शहरों में से एक में एक केंद्र आवंटित करने का हर संभव प्रयास एनटीए की तरफ से किया जाएगा।