Santosh Kumar | August 16, 2026 | 11:15 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन के साथ लॉगिन करना होगा।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के प्रोविजनल उत्तर अपनी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। सीएसआईआर नेट 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। उम्मीदवार अब आंसर की, प्रश्न पत्र और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करके अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर की के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो 16 अगस्त से 18 अगस्त तक खोल दी गई है। जो उम्मीदवार किसी भी जवाब से सहमत नहीं हैं, वे तय समय-सीमा के अंदर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। आम तौर पर यह विंडो कुछ दिनों के लिए खुली रहती है।
सीएसआईआर नेट जून आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए प्रति सवाल 200 रुपये की फीस देनी होगी। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है। फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
सही दस्तावेज और सबूत अपलोड करना जरूरी है, वरना ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन के साथ लॉगिन करना होगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, विषय के जानकारों द्वारा समीक्षा की जाएगी। अगर सही आपत्तियां स्वीकार कर ली जाती हैं, तो आंसर की को अपडेट किया जाएगा। इसके बाद, फाइनल आंसर की व नतीजे घोषित किए जाएंगे।