CSIR NET 2025 Correction Window: सीएसआईआर नेट जून करेक्शन विंडो कल होगी ओपन, जानें संपादन योग्य विवरण
Santosh Kumar | June 27, 2025 | 10:43 PM IST | 2 mins read
एनटीए सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा ऑनलाइन मोड में अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कल यानी 28 जून 2025 को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन करेगी। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से सीएसआईआर नेट 2025 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। एनटीए द्वारा कुछ ही विकल्पों में सुधार की अनुमति है।
सीएसआईआर नेट परीक्षा एनटीए द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), भारतीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल दो सत्रों में आयोजित की जाती है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों होगा। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
CSIR NET June 2025: 29 जून तक सुधार का मौका
सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा ऑनलाइन मोड में अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर नेट परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो 29 जून तक खुली रहेगी।
आवेदन सुधार प्रक्रिया के दौरान, अभ्यर्थी केवल जन्म तिथि, श्रेणी, पिता और माता का नाम बदल सकते हैं। उम्मीदवारों को नाम, लिंग, फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल, ईमेल, पता और परीक्षा शहर में बदलाव की अनुमति नहीं है।
CSIR NET 2025 Correction: आवेदन सुधार की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट 2025 आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- संपादन योग्य विवरण में सुधार करके फॉर्म सबमिट करें।
- सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
सीएसआईआर नेट जून 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल