CSIR NET Exam 2023 : सीएसआईआर नेट परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड जारी, 26 दिसंबर से परीक्षा
Mithilesh Kumar | December 22, 2023 | 10:53 AM IST | 1 min read
CSIR UGC NET Exam 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसे डाउनलोड करने का तरीका जान सकते हैं।
नई दिल्ली : सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2023 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने एडमिट कार्ड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट (नेट) परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 28 दिसंबर 2023 को होगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
पहले दिन लाइफ साइंसेस की परीक्षा होगी। दूसरे दिन केमिकल साइंसेस, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लेनिटरी साइंसेस और फिजिकल साइंसेस का पेपर होगा। तीसरे दिन मैथेमेटिकल साइंसेस विषय की परीक्षा ली जाएगी।
एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी होने पर एनटीए के हेल्प डेस्क 011-40759000 पर फोन कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
- सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इस पेज पर अपने डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्यूरिटी पिन डालकर सबमिट कर दें।
- इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’