CSIR NET 2025 December: सीएसआईआर नेट दिसंबर अधिसूचना जारी, आवेदन लिंक एक्टिव, जानें प्रक्रिया, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | September 26, 2025 | 08:26 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन लिंक सक्रिय हो गया है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर नेट आवेदन 2025 से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
एनटीए सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर, 2025 को रात 11:50 बजे तक किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2025 (रात 11:50 बजे तक) है।
CSIR NET 2025 Exam Date: सीएसआईआर नेट एग्जाम डेट 2025
सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र में सुधार 27 से 29 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा शहर का विवरण और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की डेट बाद में वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। परीक्षा 18 दिसंबर को दो पालियों में होगी।
सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। इसमें 5 विषयों के पेपर होंगे-
- केमिकल साइंसेज
- अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज
- लाइफ साइंसेज
- मैथमेटिकल साइंसेज
- फिज़िकल साइंसेज
CSIR NET Dec 2025 Application Form: आवेदन प्रक्रिया, फीस
सीएसआईआर नेट 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1150 रुपये है। ईडबल्यूएस और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 600 रुपये हैं। एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये फीस देनी होगी।
सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र 2025 भरने से पहले, उम्मीदवारों को सूचना बुलेटिन में दिए गए पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- 'Registration for Joint CSIR UGC-NET 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 आवेदन पत्र भरें।
- सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 आवेदन शुल्क जमा करें।
- इसके बाद फॉर्म जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र