Bihar Police Constable Result 2024: सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट csbc.bih.nic.in पर जल्द होगा जारी

Abhay Pratap Singh | October 23, 2024 | 12:50 PM IST | 2 mins read

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को राज्य भर के 38 जिलों में आयोजित की गई थी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेन एवं पेपर मोड में कराई गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेन एवं पेपर मोड में कराई गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2024 के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को राज्य भर के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 से पहले लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर सकता है तथा अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने का विकल्प भी दिया जा सकता है।

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही लिखित परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी घोषित करेगा। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की भी आवश्यकता होगी। यह परीक्षा पेन एवं पेपर मोड में कराई गई थी।

Also readUP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, uppbpb.gov.in पर जल्द होगा जारी

बता दें कि, बिहार में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पिछले साल 1, 7 और 15 अक्टूबर, 2023 को होने वाली थी। 1 अक्टूबर की परीक्षा के बाद बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि 1 अक्टूबर की परीक्षा (दोनों पालियों) रद्द करते हुए शेष तिथियों की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।

इस साल, बिहार पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम के दौरान अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे से परीक्षा हाल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। वहीं, ओएमआर शीट सील होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल से बाहर निकलने की अनुमति दी गई।

CSBC Bihar Police Constable result 2024: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • बिहार पुलिस टैब खोलें और कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम पेज पर जाएं।
  • यदि आवश्यक हो तो अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • कैंडिडेट बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 डाउनलोड करें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications