Bihar Police Constable Result 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जल्द csbc.bihar.gov.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | November 4, 2024 | 03:33 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा राज्य के 38 जिलों में 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) जल्द ही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित करेगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नई आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि आधिकारिक वेबसाइट को csbc.bih.nic.in से बदलकर csbc.bihar.gov.in कर दिया है और आगे के सभी अपडेट उसी पर साझा किए जाएंगे।
हालांकि, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। रिजल्ट जारी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अंक और कट-ऑफ देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लिखित परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी नहीं की गई है और इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।
Bihar Police Constable Result 2024: स्कोरकार्ड डिटेल
बिहार पुलिस परिणाम 2024 में उम्मीदवार का नाम, पिता और माता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, कुल अंक, प्रत्येक अनुभाग में अंक, रैंक, कटऑफ अंक, फिजिकल टेस्ट के लिए पात्रता, दस्तावेज, तिथि, दस्तावेज सत्यापन के लिए समय और स्थान जैसे विवरण शामिल होंगे। जिन उम्मीदवारों के नाम बिहार पुलिस परिणाम 2024 सूची में दिखाई देंगे, वे अगले दौर के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।
Bihar Police Constable 2024: परीक्षा विवरण
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा राज्य के 38 जिलों में 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के समय से 1.5 घंटे पहले - सुबह 10:30 बजे परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। ओएमआर शीट सील होने के बाद उन्हें बाहर जाने की इजाजत दी गई। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर और घड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था।
Bihar Police Constable Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार पुलिस रिजल्ट 2024 लिंक पर जाएं।
- अब स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और परिणाम टैब पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार का बिहार पुलिस रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- बिहार पुलिस परिणाम 2024 को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार