CSAB NEUT Counselling 2025: सीएसएबी एनईयूटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, जानें आवेदन प्रक्रिया, लास्ट डेट
Santosh Kumar | June 23, 2025 | 11:18 AM IST | 2 mins read
सीएसएबी एनईयूटी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम 15 जुलाई को शाम 5 बजे तक घोषित किया जाएगा।
Check your Chances in NITs/IIITs/GFTIs through CSAB Counselling
Use Nowनई दिल्ली: केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सीएसएबी) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2025 रैंक के माध्यम से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से अनुमोदित संस्थानों में प्रवेश के लिए पूर्वोत्तर राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों (एनईयूटी) काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण, चॉइस फिलिंग विंडो ओपन कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in के माध्यम से से सीएसएबी एनईयूटी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीएसएबी एनईयूटी काउंसलिंग 8 पूर्वोत्तर राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में इंजीनियरिंग, वास्तुकला और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में आरक्षित सीटों के लिए दो राउंड में आयोजित की जाएगी। आवेदन की लास्ट डेट 30 जून शाम 5 बजे तक है।
एनईयूटी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 15 जुलाई को शाम 5 बजे तक घोषित किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा और 5000 रुपये की सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
CSAB NEUT Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
आवेदकों को नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां जेपीजी या पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करनी होंगी, जिन्हें बाद में सत्यापित किया जाएगा-
- जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड
- कोई भी फोटो पहचान पत्र
- जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में कक्षा 10 का प्रमाण पत्र
- योग्यता परीक्षा का प्रमाण पत्र और अंक पत्र
- स्थायी निवासी प्रमाण पत्र (पीआरसी)/निवास, यदि लागू हो
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार से घोषणा या वचनबद्धता
- विशेष लाभ दावा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति श्रेणी
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो प्रमाण पत्र 31 दिसंबर, 2025 तक वैध होना चाहिए।
- अंतिम योग्यता परीक्षा के मामले में परीक्षा केंद्र के स्थान का प्रमाण राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से है
CSAB NEUT 2025 Counselling: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीएसएबी एनईयूटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग फॉर्म भर सकते हैं-
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं।
- पोर्टल पर दिख रहे सीएसएबी एनईयूटी टैब पर क्लिक करें।
- अब सीएसएबी एनईयूटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- “साइन इन” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच