CRPF Constable GD Recruitment 2024: सीआरपीएफ खेल कोटा के तहत कांस्टेबल पद पर करेगा भर्ती, 15 फरवरी अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | January 15, 2024 | 10:40 AM IST | 1 min read
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) खेल कोटा के तहत ग्रुप 'सी' में कांस्टेबल (जीडी) के पदों के लिए 16 जनवरी 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) खेल कोटा के तहत कांस्टेबल (जीडी) के 169 रिक्त पदों पर भर्तियां करेगा। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2024 सुबह 9 बजे से शुरू कर दी जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, "खेल कोटा के तहत सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में अस्थायी आधार पर (स्थायी किए जाने की संभावना) ग्रुप ‘सी’ में कांस्टेबल (जीडी) के गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी पदों की रिक्तियों को भरने के लिए योग्य भारतीय नागरिकों (पुरुष और महिला) से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।"
आयुसीमा- सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 फरवरी 2024 को 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
एप्लिकेशन फीस- अनारक्षित वर्ग, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, महिलाओं, एससी और एसटी क्षेणी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
सीआरपीएफ कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 दोपहर 12 बजे तय की गई है। इस तारीख से पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी 2024 बीटेक पंजीकरण 16 जनवरी से शुरू, देखें सिलेबस
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र पीसीबी और पीसीएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2024 से शुरू करेगा। एप्लिकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 है। परीक्षा 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और 200 अंकों की होगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल