बीपीएससी 71वीं सीसीई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष है। बीसी और ईबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 42 वर्ष है।
एमपी पीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का पहला खंड सामान्य अध्ययन का होगा, जबकि दूसरा खंड खाद्य विज्ञान एवं तकनीकी का होगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक प्रदान किए जाएंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए (लेवल-8) तक का वेतनमान दिया जाएगा।
आरआरबी ने कहा है कि ऐसे दलालों से सावधान रहें जो अवैध तरीके से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के आधार पर होता है और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।
मॉडल संस्कृति एवं पीएम श्री स्कूलों में नियुक्ति हेतु परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना कर्मचारी आईडी एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।