COMEDK UGET Counselling 2025: कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आज से होगा शुरू, जानें टाइमिंग, लास्ट डेट
Santosh Kumar | June 9, 2025 | 12:17 PM IST | 1 min read
कॉमेडके काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं।
नई दिल्ली: कॉन्सोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) द्वारा कॉमेडके यूजीईटी 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 9 जून को शाम 4 बजे खुलेगी। कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर आवेदन कर सकेंगे।
कॉमेडके यूजीईटी 2025 काउंसलिंग कुल 3 राउंड में आयोजित की जाएगी। राउंड 2 और 3 में भाग लेने की पात्रता राउंड 1 और 2 में सीट मिलने के बाद उम्मीदवार द्वारा किए गए विकल्पों या लिए गए निर्णयों पर निर्भर करेगी।
साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने इस वर्ष पीयूसी बोर्ड या 10+2 पूरक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें नियमित तीन राउंड के बाद बची सीटों के लिए विशेष काउंसलिंग राउंड में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
COMEDK Counselling 2025: पंजीकरण शुल्क
जिन उम्मीदवारों ने ₹2,000 पंजीकरण शुल्क के साथ काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया है, उनके लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कॉमेडके ट्यूशन फीस की अधिकतम सीमा ₹2,81,100 और ₹2,00,000 निर्धारित की गई है।
पूरी जानकारी के लिए विस्तृत काउंसलिंग प्रक्रिया दस्तावेज कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही, दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक सभी स्कैन किए गए दस्तावेज़ों की सूची भी वेबसाइट पर दी गई है।
COMEDK UGET Counselling 2025: अंतिम तिथि 18 जून
कॉमेडके 2025 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र कॉमेडके काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। कॉमेडके यूजीईटी 2025 रैंक कार्ड 7 जून, 2025 को जारी किया गया।
कॉमेडके परीक्षा में कर्नाटक के मूडबिद्री के शिशिर एच शेट्टी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। उम्मीदवारों के लिए कॉमेडके काउंसलिंग के लिए आवेदन और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 18 जून दोपहर 2 बजे है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल