Saurabh Pandey | June 4, 2025 | 01:01 PM IST | 2 mins read
COMEDK UGET 2025 10 और 25 मई, 2025 को आयोजित किया गया था, जबकि 28 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और उम्मीदवारों को पास आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 30 मई तक का समय दिया गया था।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Now
नई दिल्ली : कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK) ने आज यानी 4 जून, 2025 को अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2026: Mock Test Series
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
COMEDK UGET 2025 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। प्राधिकरण ने COMEDK फाइनल आंसर की 2025 को आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर अपलोड किया है।
COMEDK UGET 2025 10 और 25 मई, 2025 को आयोजित किया गया था, जबकि 28 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और उम्मीदवारों को पास आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 30 मई तक का समय दिया गया था।
कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक की तरफ से यूजीईटी फाइनल आंसर की जारी करने के बाद अब 7 जून को दोपहर 2 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा।
COMEDK UGET 2025 में सफल उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। COMEDK काउंसलिंग 20000 इंजीनियरिंग सीटों पर प्रवेश देने के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। COMEDK काउंसलिंग 2025 की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड के बाद भाग लेने वाले कॉलेजों के लिए कटऑफ जारी करता है। COMEDK UGET के लिए कटऑफ ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में जारी की जाती है। ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के आधार पर छात्रों को सीटें आवंटित की जाती हैं।
यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए है जिन्होंने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड 2025 पास कर लिया है और देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन लेना चाहते हैं।
Santosh Kumar