Abhay Pratap Singh | June 3, 2025 | 04:44 PM IST | 2 mins read
यूपीईएसईएटी 2025 परीक्षा 25 और 26 जून को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
Discover details about B.Tech programs offered by the top 50 colleges in Uttar Pradesh, including rankings, courses, fees, and entrance exams.
Check Now
नई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) की ओर से 23 जून को यूपीईएस इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (UPESEAT 2025) के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upes.ac.in पर जाकर यूपीईएसईएटी 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपीईएसईएटी 2025 परीक्षा 25 और 26 जून को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना ऑनलाइन टेस्ट शुरू करने के लिए लॉगिन करना होगा और टेस्ट शुरू होने पर समय की गणना की जाएगी।
आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, “आवेदकों को अभ्यास के लिए और परीक्षा से पहले किसी भी प्रश्न को हल करने के लिए UPESEAT 2025 डेमो टेस्ट देने की सलाह दी जाती है।” डेमो टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को https://cocubes.in/upesdemopcmb पर एप्लीकेशन आईडी, जन्म तिथि और विषय की सहायता से लॉगिन करना होगा।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, UPESEAT 2025 प्रश्न पत्र में कुल 125 प्रश्न होंगे, जिनमें से गणित/ जीव विज्ञान, केमिस्ट्री और भौतिकी से 35-35 प्रश्न तथा इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। यूपीईएसईएटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही प्रश्न के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।