MBBS Admission without NEET: नीट के बिना एमबीबीएस में प्रवेश देने वाले कॉलेज कौन से हैं? रैंक, फीस जानें
देश में कुछ ऐसे मेडिकल संस्थान भी हैं, जिनमें प्रवेश परीक्षा दिए बिना ही छात्र एमबीबीएस स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | June 24, 2025 | 06:13 PM IST
नई दिल्ली: भारत में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में ‘बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी’ (MBBS) आज भी अधिकतर छात्रों की पहली पसंद है। एमबीबीएस प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। नीट एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। नीट के माध्यम से छात्रों को देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
भारत के अधिकतर मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से ही छात्रों को एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। देश में कुछ ऐसे मेडिकल संस्थान भी हैं, जिनमें प्रवेश परीक्षा दिए बिना ही छात्र एमबीबीएस में प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, नीट यूजी में न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल स्कोर हासिल नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को भी अब निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश के कई टॉप एमबीबीएस कॉलेजों में ऐसे छात्र दाखिला ले सकते हैं।
MBBS Admission without Entrance Exam: पात्रता मानदंड
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दिए बिना एमबीबीएस प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है:
- कैंडिडेट न्यूनतम योग्यता प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा पास हो।
- कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित विषय हो।
- कुछ विश्वविद्यालय छात्रों के प्रवेश के लिए अपनी स्वयं की प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं।
Also read Top Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें
MBBS Admission 2025 without NEET: आवश्यक दस्तावेज
बिना प्रवेश परीक्षा के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाम पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र (आदि)।
Medical Entrance Exam: भारत में मेडिकल प्रवेश परीक्षाएं
भारत में आयोजित की जाने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा निम्नलिखित हैं:
- नीट
- नीट पीजी
- नीट एमडीएस
- एम्स नर्सिंग
- आईएनआई सीईटी
- नीट एसएस
- एफएमजीई
- इंडियन आर्मी बीएससी नर्सिंग
Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery: एमबीबीएस क्या है?
एमबीबीएस एक स्नातक चिकित्सा डिग्री है। एमबीबीएस कोर्स की अवधि 5.5 वर्ष होती है, जिसमें 4.5 साल की पढ़ाई और अंतिम 1 साल में इंटर्नशिप को शामिल किया गया है। इस कोर्स में क्लीनिकल एक्सपोजर, चिकित्सा विज्ञान और व्यवहारिक कौशल को शामिल किया गया है। एमबीबीएस डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र लाइसेंस प्राप्त मेडिकल प्रैक्टिशनर बन जाते हैं।
Top MBBS Colleges in India without Entrance Exam: संस्थान, रैंक और शुल्क
भारत में नीट प्रवेश परीक्षा के बिना एमबीबीएस प्रोग्राम में दाखिला देने वाले मेडिकल कॉलेजों की सूची नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
क्रम संख्या | एमबीबीएस कॉलेज का नाम | एनआईआरएफ रैंकिंग | फीस |
---|---|---|---|
1 |
सीएमसी वेल्लोर - क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज
|
3 | 1.53 लाख |
2 | केएमसी मणिपाल - कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज | 10 |
70.78 लाख
|
3 |
सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर
|
13 |
24.98 लाख
|
4 |
केएमसी मैंगलोर - कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज
|
23 |
70.78 लाख
|
5 |
जेएसएस मेडिकल कॉलेज, मैसूर
|
24 |
80.95 लाख
|
6 | जामिया हमदर्द, नई दिल्ली | 25 |
66.65 लाख
|
7 |
डीएमसीएच लुधियाना - दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
|
26 |
4.50 लाख
|
8 |
पीएसजीआईएमएसआर कोयंबटूर - पीएसजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च
|
33 |
56.25 लाख
|
9 |
एमएस रमैया मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर
|
37 |
6.35 लाख
|
10 |
डॉ. डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, नवी मुंबई
|
41 |
1.42 करोड़
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MBBS Admission without NEET: नीट के बिना एमबीबीएस में प्रवेश देने वाले कॉलेज कौन से हैं? रैंक, फीस जानें
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
- Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
- UP Police Joining Letter: यूपी पुलिस में एक साथ भर्ती हुए सेवानिवृत्त फौजी और उनके बेटे को मिला नियुक्त पत्र
- Teachers Protest: यूपी में 7 साल से नहीं आई कोई शिक्षक भर्ती, बेरोजगारों ने आयोग दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
- NEET UG 2025: नीट यूजी आंसर की जल्द; सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें एम्स कटऑफ
- JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के शीर्ष एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता और फीस जानें
- NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें पिछले 3 सालों का कैटेगरी वाइज कटऑफ
- IIT Admission 2025: आईआईटी में बिना जेईई कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें क्या-क्या हैं विकल्प