CNP Nashik Recruitment 2026: सीएनपी नासिक में जूनियर टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | April 20, 2026 | 08:49 AM IST | 1 min read
करेंसी नोट प्रेस, नासिक (सीएनपीएन) ने सभी 4 करेंसी प्रेसों - सीएनपीएन नासिक, आईएसपीएन नासिक, बीएनपीडी देवास और एसपीपीएच हैदराबाद के लिए एक केंद्रीकृत भर्ती अधिसूचना जारी की है। इनमें सुपरवाइजर से लेकर जूनियर टेक्नीशियन स्तर तक के विभिन्न पदों पर कुल 534 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली : करेंसी नोट प्रेस (सीएनपी) ने सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीएनपी नासिक वैकेंसी 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 मई है।
करेंसी नोट प्रेस नासिक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25-30 वर्ष (पदवार) निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
CNP Nashik Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
करेंसी नोट प्रेस, नासिक (सीएनपीएन) ने सभी 4 करेंसी प्रेसों - सीएनपीएन नासिक, आईएसपीएन नासिक, बीएनपीडी देवास और एसपीपीएच हैदराबाद के लिए एक केंद्रीकृत भर्ती अधिसूचना जारी की है। इनमें सुपरवाइजर से लेकर जूनियर टेक्नीशियन स्तर तक के विभिन्न पदों पर कुल 534 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
| श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
| अनारक्षित (UR) | 239 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 65 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 116 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 50 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 64 |
| दिव्यांग (PwBD) | 17 |
| पूर्व सैनिक (Ex-SM) | 41 |
| कुल रिक्तियां | 534 |
CNP Nashik Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी का नाम
|
आवेदन शुल्क
|
|
अनारक्षित (Unreserved), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS)
|
600 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD)
|
200 रुपये
|
CNP Nashik Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर तकनीशियन - संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण
- सुपरवाइजर- संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा या डिग्री
- प्रशासनिक पद - संबंधित क्षेत्र में स्नातक
- विशेषज्ञ पद (जैसे, कल्याण अधिकारी) - समाज कार्य या संबंधित क्षेत्रों में स्नातकोत्तर योग्यता
CNP Nashik Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन परीक्षा
- स्किल/ट्रेड टेस्ट (यदि आवश्यक हो)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल फिटनेस टेस्ट
- फाइनल चयन
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार