CMAT Registration 2024: सीमैट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, exams.nta.ac.in/CMAT पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 17, 2024 | 05:03 PM IST | 2 mins read
सीएमएटी आवेदन सुधार विंडो एनटीए द्वारा 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक खोली जाएगी। सीमैट परीक्षा मई 2024 में आयोजित की जाएगी।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 18 अप्रैल को कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (सीमैट 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक बंद कर दी जाएगी। सीएमएटी 2024 आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों के लिए 29 मार्च 2024 से ऑनलाइन मोड में शुरू की गई है।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। एनटीए द्वारा 19 से 21 अप्रैल 2024 तक कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली जाएगी। मई माह में सीमैट 2024 परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाएगा।
CMAT Registration 2024: आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवार कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क देख सकते हैं:
- जनरल कैटेगरी के मेल (पुरुष) आवेदकों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- फीमेल (महिला) कैंडिडेट को 1,000 रुपये एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा।
- एससी/ एसटी/ ओबीसी-एनसीएल/ पीडब्ल्यूडी/ ईडब्ल्यूएस/ ट्रांस जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
CMAT Registration 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पात्रता मानदंड पढ़ लेना चाहिए:
- उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए।
- स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
- सीमैट पंजीकरण हेतु उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा नहीं तय की गई है।
CMAT Application Form 2024: परीक्षा पैटर्न
सीमैट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट सीमैट एग्जाम पैटर्न 2024 नीचे देख सकते हैं:
- कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (CMAT 2024) केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी।
- सीमैट एग्जाम 2024 तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगी।
- सीमैट प्रश्न पत्र में कुल 400 अंकों के प्रश्न शामिल होंगे।
- सीएमएटी 2024 पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
CMAT 2024 Registration Process: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सीमैट 2024 रजिस्ट्रेशन 18 अप्रैल तक कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
- होमपेज पर, लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन विवरण जनरेट करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- CMAT 2024 Form सबमिट करें और पेज को डाउनलोड करें।
- सीमैट आवेदन फॉर्म 2024 का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच