Saurabh Pandey | May 24, 2025 | 05:21 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी बैग, सामान, कीमती वस्तुओं, मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ियों, अन्य आईटी गैजेट्स, पुस्तकों आदि के साथ परीक्षा परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा कल यानी 25 मई को देशभर में आयोजित की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों के ई-प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें सकते हैं। ई-प्रवेश पत्र को सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के फाइनल रिजल्ट्स की घोषणा तक सुरक्षित रखना होगा। इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा अन्यथा उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड पर जिस उम्मीदवार की फोटो स्पष्ट नहीं है या फोटो में नाम और तारीख नहीं है, उसे परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रत्येक सत्र के लिए एक फोटो पहचान पत्र के साथ दो पासपोर्ट आकार की फोटो, जिसमें उसका नाम और फोटो की तारीख हो, साथ में एक अंडरटेकिंग भी लानी होगी।