CMAT 2025 Answer Key: सीमैट प्रोविजनल आंसर की exams.nta.ac.in पर जारी; 2 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | January 31, 2025 | 10:08 PM IST | 2 mins read
सीएमएटी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवार 2 फरवरी रात 9 बजे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 31 जनवरी को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2025 (CMAT 2025) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। सीमैट 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एनटीए सीएमएटी की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर सीमैट प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीमैट प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करके 2 फरवरी तक चुनौती दर्ज करा सकते है।
CMAT 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीएमएटी 2025 उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की जांच कर सकते हैं। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन एनटीए ने 25 जनवरी को देश भर के 107 शहरों में स्थित 178 केंद्रों पर सीबीटी मोड में दो शिफ्ट में 74,012 उम्मीदवारों के लिए किया था।
नोटिस में कहा गया कि, यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर सीएमएटी परिणाम तैयार किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद सीएमएटी 2025 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
प्रोसेसिंग फीस का भुगतान 2 फरवरी रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीमैट 2025 से संबंधित की भई प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
CMAT Provisional Answer Key: चुनौती कैसे दर्ज कराएं?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीमैट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं:
- सबसे पहले https://exams.nta.ac.in/CMAT/ पर विजिट करें।
- लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में, ‘आंसर की चैलेंज’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आंसर की जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्ति उठाएं।
- चुनौती दर्ज कराने कि लिए प्रश्न का चयन करें।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
अगली खबर
]Maharashtra TET Result 2024: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम mahatet.in पर जारी; डाउनलोड करें
MAHA TET पास करने वाले उम्मीदवारों को महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद से पात्रता प्रमाणपत्र मिलेगा, जो पूरे महाराष्ट्र राज्य के स्कूलों में शिक्षण पदों पर आवेदन करने के लिए आवश्यक है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल