CLAT Admit Card 2025: क्लैट एडमिट कार्ड consortiumofnlus.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | November 15, 2024 | 10:41 AM IST | 2 mins read
क्लैट हॉल टिकट पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा-दिन के निर्देश और अन्य विवरण शामिल हैं।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने आज यानी 15 नवंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से क्लैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। क्लैट 2025 परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। क्लैट 2025 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
New: CLAT Previous Year Question Paper with Solutions
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
क्लैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। क्लैट हॉल टिकट पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा-दिन के निर्देश और अन्य विवरण शामिल हैं।
CLAT Admit Card 2025: परीक्षा पैटर्न
क्लैट प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों और भाग लेने वाले विधि विद्यालयों द्वारा प्रस्तावित विधि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। क्लैट 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में कुल 120 अंकों के लिए 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
परीक्षा की अवधि दो घंटे यानी 120 मिनट होगी। क्लैट पेपर में 5 सेक्शन अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स से प्रश्न होंगे। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Also read CLAT 2025 Admit Card: क्लेट 2025 एडमिट कार्ड घोषित; सेक्शन-वाइज सिलेबस जानें
CLAT 2025 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके क्लेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर CLAT Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एनएलयू ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। कंसोर्टियम ने कहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी