CLAT 2025: क्लैट परीक्षा का संशोधित एडमिट कार्ड जारी, हिसार के अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सेंटर में बदलाव
Santosh Kumar | November 22, 2024 | 11:00 PM IST | 1 min read
संशोधित क्लैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने हिसार के उम्मीदवारों के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 परीक्षा केंद्र में बदलाव की घोषणा की है। एनएलयू ने इन उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, क्लैट 2025 के आवेदकों के लिए परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है, जिन्हें सरकारी कॉलेज, राजगढ़ रोड, हिसार में नियुक्त किया गया है।
Weekly Mock Test: Full Mock Test | Legal | Logical | English | Quantitative | GK & CA
Also See: PYQ's | Maths Ques | Constitutional law | Quant | Grammar Imp. Topics
Current Affairs: July | Aug | Sep | Prep: 30-Day Preparation Plan
CLAT 2027 Sample Papers: Full Sample Papers | Legal Reasoning | Logical Reasoning | GK & CA
संशोधित क्लैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। क्लैट 2025 परीक्षा 1 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी।
CLAT 2025 Exam Centre: नया परीक्षा केंद्र
आधिकारिक सूचना के अनुसार, क्लैट 2025 के लिए नया परीक्षा केंद्र सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, हिसार-125004 है। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे वैध फोटो पहचान प्रमाण लाना अनिवार्य है।
क्लैट 2025 एडमिट कार्ड में रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, केंद्र का पता, समय, अवधि और दिशा-निर्देश जैसे विवरण होंगे। क्लैट परीक्षा 2025 में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
Also read CLAT 2025 Exam Date: क्लैट परीक्षा 1 दिसंबर को; अंतिम समय में कैसे करें तैयारी, जानें प्रमुख विषय
CLAT 2025 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके क्लेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर CLAT Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एनएलयू ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। कंसोर्टियम ने कहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार