UP News: लखनऊ के स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, अभिभावकों ने कार्रवाई से किया इनकार
Santosh Kumar | September 14, 2024 | 06:44 PM IST | 2 mins read
प्रिंसिपल ने बताया कि लड़की के परिजन उसे चंदन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मोंटफोर्ट स्कूल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीसरी क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्कूल प्रिंसिपल ने शनिवार (14 सितंबर) को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि 9 साल की छात्रा स्कूल के खेल के मैदान में अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे पास के फातिमा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की।
स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि छात्रा की मौत परिसर में खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से हुई। जारी बयान के मुताबिक, तीसरी क्लास की छात्रा मानवी सिंह को खेल के मैदान में बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद उसे पास के फातिमा अस्पताल ले जाया गया।
प्रिंसिपल ने बताया कि लड़की के परिजन उसे चंदन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उन्होंने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में भी लाया गया, लेकिन लड़की के परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। लड़की की मौत के बाद शुक्रवार को स्कूल बंद कर दिया गया।
Also read UP News: मेरठ में फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS में दाखिला, डॉक्टर बनने के लिए 20 छात्र बने बौद्ध
अभिभावकों ने कार्रवाई से किया इनकार
जानकारी के मुताबिक छात्रा का परिवार लखनऊ के विकासनगर इलाके में रहता है। एसएचओ महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने थाने आकर लिखित बयान दिया है कि वे छात्रा की मौत के मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, "लड़की पिछले कुछ सालों से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था।" एसएचओ ने कहा, " छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, उनका मानना है कि उसका गिरना उसकी बीमारी से संबंधित था, और इसलिए, आगे की जांच की कोई आवश्यकता नहीं है।"
बता दें कि पिछले एक साल में स्कूल में नाबालिग की अचानक मौत की यह दूसरी घटना है। पिछले साल 20 सितंबर को सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के अलीगंज परिसर की कक्षा 9 की छात्रा की रसायन विज्ञान की क्लास में गिरने से मौत हो गई थी।
सोर्स-टाइम्स ऑफ इंडिया
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा