CJP Protest: दिल्ली मेट्रो ने 45 स्टेशनों को बंद रखने की अवधि 4 घंटे बढ़ाई; लगभग 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Press Trust of India | October 10, 2026 | 07:46 PM IST | 1 min read
डीएमआरसी ने पिछली परामर्श सूचना में संशोधन करते हुए प्रवेश और निकास पर पाबंदी वाले स्टेशनों की संख्या 57 से घटाकर 45 कर दी थी।
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत शनिवार को 45 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने की अवधि चार घंटे बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दी। डीएमआरसी ने सेवा संबंधी संशोधित जानकारी में कहा कि जिन स्टेशनों को पहले शाम छह बजे फिर से खोलना था, वे शनिवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगे।
उसने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और इसके अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी। कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।
प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कारणों से इन पाबंदियों को शुक्रवार रात 9 बजे से लागू किया गया था। डीएमआरसी ने पिछली परामर्श सूचना में संशोधन करते हुए प्रवेश और निकास पर पाबंदी वाले स्टेशनों की संख्या 57 से घटाकर 45 कर दी थी।
CJP Protest: लगभग 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में
संभावित प्रदर्शन और संवेदनशील स्थानों की ओर भीड़ बढ़ने की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर ये पाबंदियां लगाई गई थीं। मेट्रो नेटवर्क के कई प्रमुख स्टेशन इन पाबंदियों के दायरे में हैं।
इनमें राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, आईटीओ, कश्मीरी गेट और नई दिल्ली स्टेशन शामिल हैं। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने आज अलग-अलग इलाकों और जिलों से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे लगभग 3000 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया।
अगली खबर
]Paper Leak: संसदीय समिति ने परीक्षा के करीब ही प्रश्नपत्र तैयार करने, विशेषज्ञ सेवाएं लेने जैसे उपाय सुझाए
यह रिपोर्ट नीट प्रश्नपत्र लीक होने और एनटीए में प्रशासनिक खामियों को लेकर उठे विवाद के बाद आई है। समिति ने कहा कि दीर्घकाल में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रश्न बैंकों में निवेश करना सबसे व्यावहारिक उपाय है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच