Trusted Source Image

CJP Protest: सुरक्षा चिंताओं के बीच दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं ऑनलाइन होंगी, परीक्षाएं स्थगित

Press Trust of India | October 9, 2026 | 10:52 PM IST | 2 mins read

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और संवेदनशील स्थानों की ओर प्रदर्शनकारियों के अनियंत्रित रूप से बढ़ने की आशंका का हवाला देते हुए आज रात 9 बजे से अगले आदेश तक 57 मेट्रो स्टेशन को करने का अनुरोध किया है।

सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा चिंताओं और मेट्रो सेवाओं के बाधित होने की आशंका के बीच दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने कक्षाएं ऑनलाइन करने, शिक्षक-अभिभावक बैठकों (पीटीएम) का समय बदलने और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सरदार पटेल विद्यालय ने अभिभावकों को सूचित किया है कि नयी दिल्ली इलाके में व्यापक अवरोधक और विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर शनिवार को छठी से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

विद्यालय ने शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए रुकने की सुविधा भी बंद कर दी है। शनिवार को होने वाले उसके गतिविधि सप्ताह के उद्घाटन समारोह को स्थगित कर दिया गया है, जिसकी नयी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

CJP Protest: कक्षा 9 से 12 तक की अतिरिक्त कक्षाएं रद्द

रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल ने छात्रों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करने के लिए शनिवार को होने वाली पीटीएम का समय बदल दिया है। स्कूल ने कहा कि संशोधित कार्यक्रम के बारे में अभिभावकों को जल्द सूचित किया जाएगा।

कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शन और छात्रों की सुरक्षा के हित में शनिवार को होने वाले 'स्पोर्ट्स डे' का अभ्यास और कक्षा 9 से 12 तक की अतिरिक्त कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

Also readCJP Protest: मेट्रो स्टेशन बंद व ट्रेनें रद्द करने पर कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- सब कुछ ठप नहीं कर सकते

CJP Protest: 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित

पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद होने की आशंका का हवाला देते हुए शनिवार को होने वाली मध्यावधि परीक्षाओं को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है।

कॉलेज ने नोटिस में कहा कि यह फैसला गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन, कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी के डीन और दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (परिवहन रेंज) के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

संशोधित तारीख पर परीक्षाओं का समय पहले जैसा ही रहेगा। रोहिणी स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी शनिवार को होने वाली अपनी मध्यावधि परीक्षाओं को 12 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और संवेदनशील स्थानों की ओर प्रदर्शनकारियों के अनियंत्रित रूप से बढ़ने की आशंका का हवाला देते हुए आज रात 9 बजे से अगले आदेश तक 57 मेट्रो स्टेशन को करने का अनुरोध किया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications