CISF Admit Card 2024: सीआईएसएफ फायरमैन पीईटी, पीएसटी परीक्षा पैटर्न; डायरेक्ट लिंक और आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | December 18, 2024 | 11:54 AM IST | 2 mins read
सीआईएसएफ फायरमैन लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पीईटी/ पीएसटी/ डीवी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने का पहला चरण है।
नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ओर से सीआईएसएफ कांस्टेबल (फायर) भर्ती 2024 के लिए पीईटी/ पीएसटी/ डीवी का आयोजन 24 दिसंबर, 2024 से 20 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। सीआईएसएफ ने हाल ही में पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए cisfrectt.cisf.gov.in पर सीआईएसएफ एडमिट कार्ड 2024 जारी किया है।
सीआईएसएफ फायरमैन भर्ती प्रक्रिया 2024 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन (DV) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीआईएसएफ एडमिट कार्ड 2024 एक आवश्यक दस्तावेज है। सीआईएसएफ फायरमैन फिजिकल टेस्ट देशभर के 35 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
CISF Constable Fireman Exam Pattern 2024 -
सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन परीक्षा 2024 में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और लिखित परीक्षा शामिल है। कैंडिडेट PET और PST के लिए परीक्षा पैटर्न जांच सकते हैं:
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):
- पीईटी में अभ्यर्थियों के लिए 24 मिनट में 5 किमी दौड़ शामिल है।
शारीरिक मानक परीक्षण (PST):
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 170 सेमी और छाती की माप 80-85 सेमी तथा न्यूनतम फुलाव 5 सेमी होना चाहिए।
- गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल प्रदेश, गोरखा, डोगरा, मराठा, सिक्किम, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी और उत्तर पूर्वी राज्यों के पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवारों की ऊंचाई 165 सेमी और छाती का माप 78-83 होना चाहिए।
- मिज़ो और नागा सहित जनजातीय या आदिवासी वर्ग के उम्मीदवारों की ऊंचाई 162.5 सेमी और छाती की माप 77-82 सेमी तथा न्यूनतम फुलाव 5 सेमी होना चाहिए
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेज सत्यापन लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने का पहला चरण है। सीआईएसएफ फायरमैन भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ओएमआर/सीबीटी मोड में कराई जाएगी। सीआईएसएफ इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल (फायर) के कुल 1,130 पदों को भरेगा।
CISF Documents Verification List 2024: आवश्यक दस्तावेज
सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन भर्ती के लिए PET, PST, DV प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर एडमिट कार्ड, ओरिजिनल पहचान पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना होगा:
- मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र।
- सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- दंगा पीड़ित आश्रितों के लिए जिला कलेक्टर/ जिला मजिस्ट्रेट से प्रमाण पत्र।
- अभ्यर्थियों के दो पासपोर्ट साइज के लेटेस्ट फोटो।
- पहचान प्रमाण पत्र (आधारकार्ड/वोटरआईडी/ड्राइविंग लाइसेंस/पैनकार्ड/कॉलेज पहचान पत्र आदि)।
CISF Fireman Physical Date 2024: लिखित परीक्षा के लिए पात्र कैंडिडेट
पीईटी, पीएसटी और डीवी परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। लिखित परीक्षा अधिकतम 100 अंकों के लिए 120 मिनट की अवधि में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीआईएसएफ फायरमैन भर्ती नोटिफिकेशन 2024 की जांच करनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार