ICSE, ISC Results 2025: आईसीएसई, आईएससी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? स्कोरकार्ड, ऑफिशियल वेबसाइट, लेटेस्ट अपडेट जानें
Saurabh Pandey | April 21, 2025 | 11:42 AM IST | 2 mins read
ICSE का मतलब इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन है, जो कक्षा 10वीं के लिए आयोजित परीक्षा है। ISC का मतलब इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट है, जो कक्षा 12वीं के लिए आयोजित परीक्षा है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) जल्द ही इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।
सीआईएससीई आईसीएसई, आईएससी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
सीआईएससीई आईसीएसई (कक्षा 10), आईएससी (कक्षा 12) स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
CISCE org Class 10: पास प्रतिशत
- आईसीएसई (कक्षा 10) परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- आईएससी (कक्षा 12) में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
ICSE Class 10, 12 Results 2025 Date: कम्पार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र उत्तीर्ण होने के मानकों को पूरा नहीं कर पाते हैं, उन्हें पूरक या कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। यदि वे उन्हें भी पास नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें 2026 में बोर्ड परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होना होगा।
ICSE Class 10 12 Results 2025 : परीक्षा तिथियां
इस वर्ष,आईसीएसई (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2025 को शुरू हुईं और 27 मार्च, 2025 को समाप्त हुईं। आईएससी (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं 13 फरवरी, 2025 को शुरू हुईं और 5 अप्रैल, 2025 को समाप्त हुई थीं।
ISC Result 2025 Date: पिछले वर्षों की रिजल्ट डेट
पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। वर्ष 2024 में सीआईएससीई आईसीएसई, आईएससी रिजल्ट 6 मई को घोषित किए गए थे, और 2023 में 14 मई को घोषित किए गए थे। वहीं वर्ष 2022 में रिजल्ट 17 जुलाई को जारी किया गया था।
ICSE, ISC के बार में...
ICSE का मतलब इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन है, जो कक्षा 10वीं के लिए आयोजित परीक्षा है। ISC का मतलब इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट है, जो कक्षा 12वीं के लिए आयोजित परीक्षा है। दोनों ही परीक्षाएं काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा संचालित की जाती हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल