CISCE 10th, 12th Results 2025: सीआईएससीई 10वीं में 99.9, 12वीं में 99.2 फीसदी छात्रों ने पास की परीक्षा
Saurabh Pandey | April 30, 2025 | 01:56 PM IST | 2 mins read
आईसीएसई परीक्षा 2025 में छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने और उपस्थित होने का मौका मिलेगा। आईसीएसई कक्षा 10वीं पूरक परीक्षा 2025 जुलाई में आयोजित की जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) 12वीं के नतीजे 2025 घोषित कर दिए हैं। सीआईएससीई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आईसीएसई, आईएससी परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से अपनी विशिष्ट आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करके अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CISCE ICSE, ISC 2025: पास प्रतिशत
आईएससी (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में 99.02% उम्मीदवार पास हुए हैं, जबकि आईसीएसई (कक्षा 10वीं) में छात्रों का पास प्रतिशत पिछले साल के 99.47% से घटकर इस साल 99.09% रह गया है।
CISCE Results 2025: छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 2,52,557 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 2,50,249 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इसमें 99.37% लड़कियां परीक्षा में सफल रहीं, जबकि 98.84% छात्रों ने सफलता हासिल की है। आईएससी (कक्षा 12वीं) में 99,551 ने परीक्षा दी, जबकि 98,578 सफल घोषित किए गए। इसमें 99.45% छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64% रहा है।
आईसीएसई परीक्षा 2025 में छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने और उपस्थित होने का मौका मिलेगा। आईसीएसई कक्षा 10वीं पूरक परीक्षा 2025 जुलाई में आयोजित की जाएगी।
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक हुईं। दोनों परीक्षाएं भारत और विदेशों में सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों में सुचारू रूप से आयोजित की गईं।
Also read CISCE ICSE, ISC Results 2025: सीआईएससीई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट cisce.org पर जारी, पास परसेंटेज जानें
CISCE 10, 12 Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर, अपना इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब रिजल्ट टैब पर क्लिक करें और आपका CISCE कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 या CISCE कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- CISCE रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें और एक प्रति प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल