CIPET Admission 2025: सिपेट डिप्लोमा, ग्रेजुएट डिप्लोमा पंजीकरण की लास्ट डेट 1 जून तक बढ़ी, एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | May 28, 2025 | 07:53 PM IST | 1 min read
केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), जो रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग के अंतर्गत एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है।
नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा तथा पोस्ट डिप्लोमा/स्नातक डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जून तक ऑनलाइन सीआईपीईटी प्रवेश पोर्टल www.cipet.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सिपेट पिछले पांच दशकों से पेट्रोकेमिकल्स और प्लास्टिक क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सिपेट में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। संस्थान निम्नलिखित चार उद्योग-उन्मुख तकनीकी कार्यक्रम प्रदान करता है।
CIPET 2025: प्रस्तावित कार्यक्रम
- प्लास्टिक्स प्रसंस्करण और परीक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGD-PPT)
- कैड/कैम सहित प्लास्टिक मोल्ड डिजाइन में पोस्ट डिप्लोमा (PD-PMD with CAD/CAM)
- प्लास्टिक मोल्ड तकनीक में डिप्लोमा (DPMT)
- प्लास्टिक तकनीक में डिप्लोमा (DPT)
CIPET 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डेट
सीआईपीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 जून 2025 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
CIPET 2025: सिपेट केंद्रों की सूची
ये पाठ्यक्रम भारत के 29 सिपेट केंद्रों पर संचालित किए जा रहे हैं, जो देशभर में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करते हैं। ये केंद्र निम्नलिखित स्थानों पर स्थित हैं-
अहमदाबाद, अमृतसर, औरंगाबाद, बद्दी, बालासोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंद्रपुर, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हाजीपुर, हल्दिया, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, कोच्चि, लखनऊ, मदुरै, मुरथल, मैसूर, रायपुर, रांची, कोरबा, विजयवाड़ा, अगरतला, ग्वालियर, वाराणसी और भागलपुर।
CIPET 2025: परीक्षा तिथि
सिपेट (CIPET) प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 8 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि रिजल्ट 13 जून को जारी किया जाएगा और कक्षाएं अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल