CCS HAU Recruitment 2024: चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप के 382 पदों के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | February 25, 2024 | 01:01 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों का चयन आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस के सभी चरण में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए अंत में मेरिट लिस्ट जारी होगी।
नई दिल्ली: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप के 382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सीसीएस हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी में अप्रेंटिंसशिप में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
CCS HAU Apprentice Recruitment 2024: शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
सीसीएस एचएयू भर्ती 2024: कुल पद
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 382 रिक्तियों पर अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी। जिनमें कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, स्टेनोग्राफर (हिंदी), स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), मैकेनिक व हाउसकीपर समेत अन्य कई पदों को शामिल किया गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा यूनिवर्सिटी भर्ती 2024: ऐसे आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अप्रेंटिसशिप के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.hau.ac.in पर जाएं।
- "Recruitment" या "नवीनतम भर्ती" टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद "CCS HAU Apprentice Recruitment 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- "Apply Online" बटन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक जारकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार अप्रेंटिसशिप: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन आईटीआई अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण का आयोजन होगा। इन सभी प्रक्रियाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अंत में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल