Chandigarh SSA TGT Admit Card 2025: चंड़ीगढ़ एसएसए टीजीटी एडमिट कार्ड 23 नवंबर की परीक्षा के लिए आज होगा जारी
Abhay Pratap Singh | November 17, 2025 | 12:32 PM IST | 2 mins read
एसएसए चंडीगढ़ टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सर्व शिक्षा अभियान, चंडीगढ़ (Chandigarh SSA) की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के पदों पर भर्ती के लिए 23 नवंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssachd.nic.in पर जाकर चंडीगढ़ एसएसए टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएसए चंडीगढ़ टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसएसए चंड़ीगढ़ द्वारा टीजीटी परीक्षा 23 और 30 नवंबर को कराई जाएगी। 30 नवंबर की परीक्षा के लिए चंडीगढ़ एसएसए हाल टिकट 24 नवंबर को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, टीजीटी विज्ञान (गैर-चिकित्सा), टीजीटी विज्ञान (चिकित्सा), टीजीटी गणित, टीजीटी पंजाबी, टीजीटी सामाजिक अध्ययन / भूगोल के लिए एडमिट कार्ड 17 नवंबर को शाम 5:00 जारी किया जाएगा। टीजीटी अंग्रेजी और टीजीटी हिंदी के लिए हाल टिकट 24 नवंबर को जारी किया जाएगा।”
चंड़ीगढ़ एसएसए टीजीटी 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के प्रवेश के लिए अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
एसएसए चंड़ीगढ़ टीजीटी 2025 के लिए लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे और परीक्षा 150 मिनट की अवधि में होगी।
Chandigarh SSA TGT 2025 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके चंड़ीगढ़ एसएसए टीजीटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएसए चंड़ीगढ़ की वेबसाइट ssachd.nic.in पर जाएं।
- "टीजीटी एडमिट कार्ड 2025" लिंक पर क्लिक करें ।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार