CGPSC SSE Answer Key 2024: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा आंसर की जारी, 27 फरवरी तक कर सकेंगे चैलेंज
Saurabh Pandey | February 19, 2024 | 03:46 PM IST | 1 min read
सीजीपीएससी एसएसई आंसर की 2024 जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 आंसर की जारी कर दी है। सीजीपीएससी एसएसई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारकि वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
सीजीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा 2024 आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों के पास 27 फरवरी तक मौका है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रत्येक आपत्ति के लिए उन्हें 50 रुपये का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार लॉगिन कर अभ्यर्थी एक से अधिक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एक बार शुल्क का भुगतान करने के बाद दोबारा कोई भी आपत्ति नहीं दर्ज करा सकेंगे।
CGPSC SSE Recruitment 2024 परीक्षा विवरण
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 11 फरवरी, 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 28 जिलों में आयोजित की गई थी। सीजीपीएस एसएसई भर्ती 2024 का लक्ष्य कुल 242 रिक्तियों को भरना है।
ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
- सबसे पहले सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर राज्य सेवा परीक्षा मॉडल उत्तर के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने और लॉगिन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- सीजीपीएससी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी की एक प्रति डाउनलोड करें।
- अब आपत्तियाँ उठाएं (यदि कोई हो)।
- प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आखिरी दिन आज, nbe.edu.in से करें आवेदन
NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आज यानी 19 फरवरी 2024 आखिरी दिन है। nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। neet mds 2024, neet mds 2024 date, neet 2024,neet mds,neet mds 2024 form, neet mds 2024 registration
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें