CGPSC SSE 2023 Mains Admit Card: सीजीपीएससी एसएसई 2023 मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड psc.cg.gov.in जारी
Abhay Pratap Singh | June 16, 2024 | 04:13 PM IST | 2 mins read
CGPSC SSE 2023 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। CGPSC SSE 2023 प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी एसएसई 2023 मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए। सीजीपीएससी एसएसई 2023 परीक्षा 24 जून से 26 जून तक दो पालियों में और 27 जून को एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
सीजीपीएससी एसएसई हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और समय जैसी जानकारी दी गई है। वहीं, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिशा निर्देश भी शामिल हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
Also read UPSC CSE Prelims Exam 2024 Live: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा एनालिसिस, आंसर की, कटऑफ
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए https://online.ecgpsconline.in/ पर विजिट करें। इसके बाद, रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें। अब, सीजीपीएससी एसएसई मेन्स एग्जाम 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
राज्य सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 242 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
CGPSC SSE Mains 2023: परीक्षा कार्यक्रम
सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2023 परीक्षा कार्यक्रम नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| तिथि | पेपर | विषय | समय |
|---|---|---|---|
|
24 जून |
पेपर 1 |
भाषा |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
पेपर 2 |
निबंध |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
|
|
25 जून |
पेपर 3 |
सामान्य अध्ययन 1 |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
पेपर 4 |
सामान्य अध्ययन 2 |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
|
|
26 जून |
पेपर 5 |
सामान्य अध्ययन 3 |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
पेपर 6 |
सामान्य अध्ययन 4 |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
|
|
27 जून |
पेपर 7 |
सामान्य अध्ययन 5 |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा