CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग भर्ती ‘घोटाला’ मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार; पूर्व चेयरमैन का भतीजा शामिल
Press Trust of India | January 13, 2025 | 10:42 AM IST | 2 mins read
सीजी पीएससी स्कैम मामले में सीबीआई ने सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बड़े भाई के बेटे को भी गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में कथित भर्ती ‘घोटाले’ के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के वकील ने यह जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व सीजीपीएससी चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी का भतीजा भी शामिल है।
अधिवक्ता फैसल रिजवी ने बताया कि साहिल सोनवानी को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से पकड़ा गया, जबकि शशांक गोयल और उसकी पत्नी भूमिका कटियार को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अधिवक्ता फैसल रिजवी शंशाक गोयल और भूमिका कटियार का अदालत में पक्ष रख रहे हैं।
वकील ने ने कहा, ‘‘तीनों को रविवार को छत्तीसगढ़ लाया गया। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) कृति कुजूर की अदालत ने उन्हें 13 जनवरी तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया।’’ उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित साहिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी सह पूर्व सीजीपीएससी अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी के बड़े भाई के बेटे हैं।
वहीं, शशांक और भूमिका रायपुर स्थित बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल के बेटे और बहू हैं। दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। सीबीआई ने इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए नवंबर 2024 में तमन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था। दोनों इस समय न्यायिक हिरासत के तहत जेल में हैं।
सीबीआई के मुताबिक, 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस शासन के दौरान सीजीपीएससी के प्रमुख रहे तमन सिंह सोनवानी ने श्रवण कुमार गोयल के बेटे और बहू का डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयन सुनिश्चित करने के लिए उनसे कथित तौर पर 45 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।
इससे पहले, तमन सिंह सोनवानी के रिश्तेदार नितेश और पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर को गिरफ्तार किया था और अदालत ने शनिवार को दोनों को 13 जनवरी तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार