CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024: सीजीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट, टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | January 31, 2025 | 06:36 PM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या, पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीसीएस प्रीलिम्स) एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीजीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 में शामिल होंगे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या, पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024: परीक्षा तिथि
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सुबह की पाली में सामान्य अध्ययन और दोपहर की पाली में एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी।
CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीजीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना सीजीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- सीजीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024: 33 जिलों में होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा (प्रारंभिक) लिखित परीक्षा 33 जिलों क्रमशः सरगुजा (अम्बिकापुर), कोरिया (बैकुंठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, दंतेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम (कवर्धा), उत्तर बस्तर कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सक्ती के निर्धारित परीक्षा केंद्रों सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी।
CGPSC PCS Mains 2025: सीजीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा डेट
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। सीजीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।
CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024: रिक्तियों की संख्या
सीजी पीसीएस 2024 के जरिए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत 246 पदों पर भर्ती होगी। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर को शुरू हुई और 30 दिसंबर, 2024 को समाप्त हुई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल