CGBSE SOS Results 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | September 25, 2024 | 07:11 PM IST | 1 min read
सीजीबीएसई एसओएस रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीजीबीएसई एसओएस रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को पोर्टल पर अपना रोल नंबर और कैप्चा डालना होगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 की पूरक परीक्षा 24 जुलाई से 8 अगस्त 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की पूरक परीक्षा 23 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के परिणाम मई में जारी किए थे।
CGBSE SOS Results 2024: परिणाम डिटेल्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10 में 75.61 प्रतिशत और कक्षा 12 में 50.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। इससे कम अंक लाने पर वे परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे।
सीजीबीएसई एसओएस 2024 परिणाम में छात्र का रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, केंद्र कोड, स्कूल कोड, विषय के सिद्धांत और व्यावहारिक में प्राप्त अंक, कुल योग और डिवीजन जैसे विवरण शामिल हैं।
Also read CGBSE 10th Supplementary Result 2024: सीजीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट cgbse.nic.in पर जारी
CGBSE Open School Result 2024: ऐसे करें चेक
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परिणाम देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 10वीं-12वीं ओपन स्कूल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीजीबीएसई ओपन स्कूल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंक देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल