Abhay Pratap Singh | August 11, 2025 | 01:53 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ बोर्ड पूरक परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
Check Now
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीजी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र सीजीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा लगभग हो चुकी है और परिणाम अगस्त 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
सीजीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकेंड परीक्षा 2025 9 जुलाई से 21 जुलाई तक और सीजीबीएसई कक्षा 12वीं की सेकेंड परीक्षा 2025 8 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। सीजी बोर्ड सप्लीमेंट्री 2025 परीक्षा एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक कराई गई थी।
सीजी बोर्ड 10वीं मुख्य परीक्षा 2025 और छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं मुख्य परीक्षा 2025 में एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए छत्तीसगढ़ सप्लीमेंट्री या दूसरी मुख्य परीक्षा कराई जाती है। नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं मुख्य परीक्षा 2025 3 से 24 मार्च तक और सीजी बोर्ड 12वीं मुख्य परीक्षा 2025 1 से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में कुल 76.53% छात्र पास हुए, जबकि छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 का पास प्रतिशत 81.87% दर्ज किया गया है।
छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: