CG Group 3 Recruitment 2025: सीजी डीटीपी ऑपरेटर और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | December 6, 2025 | 10:52 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ सीजी डीटीपी ऑपरेटर एंड ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत समूह-3 डीटीपी ऑपरेटर और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर भर्ती 2025 (MII125) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीटीपी ऑपरेटर के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
CG Vyapam DTP Operator, Graphics Art Designer Recruitment 2025: पात्रता
डीटीपी ऑपरेटर -
- अभ्यर्थी हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- हिंदी एवं अंग्रेजी के की-बोर्ड पर कार्य करने में दक्षता होनी चाहिए।
- आठ घंटे में टेबुलर मेटर के ए-4 साइज के 10 पेज एवं सालिड रनिंग मेंटर के 20 पेज कंपोज करने की क्षमता हो।
- पेज मेकर,फोटोशॉप, एमएस वर्ल्ड पर कार्य कारने की दक्षता होनी चाहिए । डीटीपी ऑपरेटर का कार्य करने का 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर -
- कैंडिडेट हायर सेकेडरी परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- फाईन आर्ट में डिग्री/ डिप्लोमा होना चाहिए।
- कोरल ड्रा, पेजमेकर एवं फोटोशॉप का प्रायोगिक ज्ञान आवश्यक है।
- किसी बड़ी प्रकाशन संस्था में (जिसमें विभिन्न प्रकार के बहुरंगी कार्य किये जाते हैं) में हाथ से अथवा कंप्यूटर से डिजाइन बनाने का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
सीजी व्यापम डीपीडी ऑपरेटर एवं ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने सामान्य वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Group 3 Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में सीजी व्यापम डीपीडी ऑपरेटर भर्ती 2025 और सीजी व्यापम ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 5 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 दिसंबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| त्रुटि सुधार | 30 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 तक (शाम 5:00 बजे) |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 1 मार्च, 2025 |
| परीक्षा का समय | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक |
| एडमिट कार्ड | 23 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा केंद्र | रायपुर |
अगली खबर
]UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट घोषित, upsssc.gov.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक्टिव है। यूपी पेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र