CG Vyapam Recruitment 2025: सीजी व्यापम ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | April 8, 2025 | 10:45 AM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम एडीईओ भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई तय की गई है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। एडीईओ 2025 भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू है। पात्र उम्मीदवार सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर एडीईओ 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सीजी व्यापम एडीईओ भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई (शाम 5 बजे) निर्धारित है। सफलतापूर्वक एडीईओ एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 3 मई से 5 मई, 2025 तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 200 पद भरे जाएंगे।
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक (यूजी) डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।
Also read Gujarat NMMS Result 2025: गुजरात एनएमएमएस एग्जाम रिजल्ट sebexam.org पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
सीजी व्यापम एडीईओ परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। एडीईओ भर्ती के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयुसीमा में छूट देने का भी प्रावधान है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 की संभावित तिथि 15 जून, 2025 (रविवार) है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीजी एडीईओ 2025 एडमिट कार्ड 6 जून को जारी की जाएगी। छत्तीसगढ़ एडीईओ 2025 परीक्षा का आयोजन 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।”
सीजी व्यापम ने सूचना में कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा