CG Pharmacist Grade 2 Result 2026: सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट जारी, अंतिम उत्तर कुंजी करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 10:50 PM IST | 2 mins read
सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट 2026 डाउनलोड के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 29 अप्रैल को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (HSP25) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा मंडल ने परिणाम के साथ ही सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 फाइनल आंसर की और स्कोर लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट 2026 जांचने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फार्मासिस्ट ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 29 अप्रैल, 2026 को व्यापम वेबसाइट पर अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
आगे कहा गया कि, “व्यापम की वेबसाइट पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।” सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 2025 परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर जाएं।
CG Vyapam Pharmacist Result 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करें।
- ‘फार्मासिस्ट ग्रेड 2 (HSP25)-रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व लॉगिन करें।
- सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
सीजी व्यापम फार्मासिस्ट भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 25 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत मासिक वेतन दिया जाएगा।
CG Vyapam Pharmacist Grade 2 Final Answer Key: अंतिम उत्तर कुंजी जांचें
सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 फाइनल आंसर की 2026 जांचने के लिए इन आसान चरणों की मदद ले सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 फाइनल आंसर लिंक पर क्लिक करें।
- सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार