Abhay Pratap Singh | January 14, 2026 | 03:34 PM IST | 1 min read
सीजी व्यापम रसायनज्ञ उत्तर कुंजी 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज रसायनज्ञ (Chemist) भर्ती परीक्षा (PCH25) 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीजी व्यापम केमिस्ट आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को 19 जनवरी तक शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया गया है।
सीजी रसायनज्ञ मॉडल उत्तर कुंजी 2026 छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। सीजी व्यापम केमिस्ट आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
नोटिस के अनुसार, “केमिस्ट भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर दिनांक 14/01/2026 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 19/01/2026, को दोपहर 3:00 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा।”
सीजी व्यापम केमिस्ट आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। सीजी व्यापम रसायनज्ञ भर्ती 2025 परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। सीजी व्यापम रसायनज्ञ उत्तर कुंजी की मदद से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट पर जाएं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम केमिस्ट मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: