CG Vyapam Amin Answer Key 2025: सीजी व्यापम अमीन मॉडल आंसर की जारी, 24 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 19, 2025 | 12:08 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ व्यापम अमीन आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 19 दिसंबर को अमीन भर्ती परीक्षा 2025 (WRDA 25) के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम अमीन मॉडल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ अमीन उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को 24 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। हालांकि, सीजी व्यापम अमीन 2025 मॉडल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
उम्मीदवारों को सीजी अमीन मॉडल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। परीक्षा मंडल ने कहा कि, डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर पेश की गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अमीन भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 19/12/2025 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी सप्रमाण दावा-आपत्ति 24/12/2025 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दर्ज करा सकते हैं।”
दावा-आपत्ति उठाने से पहले अभ्यर्थियों को आपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखने की सलाह दी गई है। सीजी व्यापम अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए सीजी अमीन मॉडल आंसर की 2025 नोटिस जांच सकते हैं।
CG Amin Model Answer Key 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी अमीन मॉडल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, अमीन परीक्षा मॉडल उत्तर लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की पीडीएफ ओपन होगी, इसे डाउनलोड करें।
- दावा-आपत्ति टैब पर जाकर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल