CG Staff Nurse Recruitment 2025: सीजी स्टाफ नर्स के 225 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 3 सितंबर
Santosh Kumar | August 14, 2025 | 02:21 PM IST | 1 min read
सीजी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 परीक्षा 21 सितंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स के 225 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से 3 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार का समय 4 से 6 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक रहेगा।
सीजी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 परीक्षा 21 सितंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 15 सितंबर को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 5 संभागीय मुख्यालयों में होगी।
CG Staff Nurse Recruitment 2025: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन
इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों का शुल्क व्यापम द्वारा उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करना, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार की तस्वीर जैसे दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना वेबसाइट पर देख सकते हैं।
CG Staff Nurse Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल या किसी अन्य राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना जरूरी है।
साथ ही, आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (एससी/एसटी/ओबीसी) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार