CG SET Result 2024: सीजी एसईटी रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, कैटेगरीवाइज क्वालीफाइंग मार्क्स
Saurabh Pandey | June 4, 2025 | 03:26 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ के सरकारी संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए 21 जुलाई 2024 को सीजी एसईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। लगभग 11 महीने के लंबे इंतजार के बाद, बोर्ड ने अब रिजल्ट जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (एसईटी) का रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट -vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सीजी एसईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। जो उम्मीदवार न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक और श्रेणी-वार कट-ऑफ दोनों को पूरा करते हैं, उन्हें सफल घोषित किया जाएगा।
CG SET 2024 Result: 19 विषयों की फाइनल आंसर की भी जारी
सीजी एसईटी रिजल्ट्स के साथ-साथ सीजी व्यापम ने 19 विषयों - हिन्दी, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, समाज शास्त्र, इतिहास, भूगोल, फिजिकल साइंस, मैथमेटिकल साइंस, केमिकल साइंस, लाइफ साइंस, कम्प्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, कॉमर्स, लॉ, संस्कृत, साइकोलॉजी, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, फिजिकल एजुकेशन और होम साइंस पेपर 1 और 2 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी और कटऑफ लिस्ट भी जारी किया गया है।
CG SET 2024 Result: क्वालीफाइंग मार्क्स
सामान्य श्रेणी - पेपर 1 और 2 के लिए - कुल 40%
एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी के लिए - कुल 35%
CG SET Result 2024: सीजी एसईटी रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- अब रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- CG SET 2024 फाइनल आंसर की/रिजल्ट/संयुक्त सूची/कट-ऑफ चुनें।
- अब अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीजी एसईटी परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
छत्तीसगढ़ के सरकारी संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए 21 जुलाई 2024 को सीजी एसईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। लगभग 11 महीने के लंबे इंतजार के बाद, बोर्ड ने अब रिजल्ट जारी कर दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल