CG SET 2024: छत्तीसगढ़ एसईटी आवेदन फॉर्म में आज से vyapam.cgstate.gov.in पर करें सुधार, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | June 10, 2024 | 10:32 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो 12 जून को बंद कर दी जाएगी। परीक्षा 21 जुलाई को आयोजित होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने आज यानी 10 जून को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (सीजी एसईटी 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से CG SET 2024 आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 आवेदन सुधार विंडो 12 जून को बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को CG SET 2024 आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। इससे पहले, 9 जून को सीजी एसईटी पंजीकरण प्रक्रिया बंद की गई।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीजी एसईटी 2024 परीक्षा 21 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक और पेपर 2 दोपहर दो बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नवीनतम अपेडट के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नोटिस में बताया गया कि, आवेदन सुधार विंडो बंद होने के बाद किसी अन्य माध्यम से प्राप्त सुधार आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। सीजी एसईटी 2024 के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। किसी भी आयु के उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 में बैठने के लिए पात्र हैं।
Chhattisgarh State Eligibility Test 2024: परीक्षा पैटर्न
छत्तीसगढ़ SET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 में कुल 50 प्रश्न शामिल होंगे, जो एक घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर-2 में 100 प्रश्न होंगे, इस पेपर का आयोजन दो घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे। जबकि, गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
CG SET Exam 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार नीचे दिए गए सीजी सेट 2024 के लिए पात्रता की जांच कर सकते हैं:
- सीजी सेट 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- एससी/ एसटी/ ओबीसी/ दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50% अंकों के साथ समान शैक्षणिक डिग्री आवश्यक है।
- मास्टर डिग्री परीक्षा में उपस्थित हुए या रिजल्ट का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों का प्रवेश डिग्री प्राप्त होने तक प्रोविजनल माना जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा