CG Vyapam Result 2026: सीजी प्री पॉलिटेक्निक, एमसीए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, फाइनल आंसर-की जारी
Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 07:20 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 7 मई को आयोजित पीपीटी और प्री.एमसीए प्रवेश परीक्षाओं के फाइनल परिणाम और अंतिम उत्तर-कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर अपनी प्रोफाइल में लॉगिन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए आयोजित की गई प्री पॉलिटेक्निक (PPT26) और प्री.एमसीए (MCA26) प्रवेश परीक्षाओं की फाइनल आंसर की तथा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इन दोनों परीक्षाओं में शामिल हुए अभ्यर्थी अब व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
व्यापम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल पर जाकर अपने स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन करके अपना रिजल्ट और फाइनल आंसर-की देख तथा डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी पीपीटी, प्री एमसीए परीक्षाएं संपन्न होने के बाद छत्तीसगढ़ व्यापम ने दोनों प्रवेश परीक्षाओं के मॉडल उत्तर अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित किए थे। इसके बाद अभ्यर्थियों से प्राप्त हुई दावा-आपत्तियों का गहन निराकरण विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा करवाया गया। एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए गए अंतिम उत्तरों के मूल्यांकन के आधार पर ही आज यह फाइनल परीक्षा परिणाम तैयार कर जारी किया गया है।
CG Vyapam Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे 'Result' या 'Final Answer' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपनी परीक्षा (PPT 2026 या Pre-MCA 2026) के लिंक का चयन करें।
- अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स की मदद से अपनी यूजर प्रोफाइल में लॉगिन करें।
- आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें।
Also read UKPSC PCS Final Result 2026: उत्तराखंड पीसीएस मेंस, इंटरव्यू का फाइनल रिजल्ट psc.uk.gov.in पर जारी
7 मई को आयोजित हुई थीं दोनों परीक्षाएं
संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ से प्राप्त प्रस्तावों और अनुमोदनों के आधार पर छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा पी.पी.टी. (PPT) और प्री.एम.सी.ए. (Pre-MCA) प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर 7 मई 2026 को किया गया था। दोनों ही परीक्षाओं के सफल आयोजन के बाद व्यापम ने आगे की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल