CG Pre MCA Admit Card 2026: सीजी प्री एमसीए एडमिट कार्ड vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 28, 2026 | 07:36 AM IST | 1 min read
परीक्षार्थियों को छत्तीसगढ़ प्री एमसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा (MCA26) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी प्री एमसीए हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी प्री एमसीए एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन 7 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है।
परीक्षार्थियों को सीजी प्री एमसीए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हाल टिकट में अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि व समय और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
Also read CG Vyapam Exam Guidelines 2026: सीजी व्यापम ने परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम दिशा निर्देश किए जारी
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र के संबंध में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही, लागू ड्रेस कोड का भी पालन करना होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले कैंडिडेट को सामान्य समय से पहले रिपोर्टिंग करना होगा। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
CG Pre MCA 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी प्री एमसीए 2026 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक vyapamprofile.cgstate.gov.in/online/ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी प्री एमसीए एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार